
कोरबा। भाजपा के कार्यकर्ता आज से गांव गावं व वार्डो में भ्रमण करेगें उनके द्वारा केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कटघोरा मंडल के अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने बताया कि वे धवीपुर में रहेगें । अन्य कार्यकर्ताओं को भी अलग अलग जवाबदारी दी गई है। बरपाली मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू गुमिया से अभियान का शुभ आरंंभ करेगें। कोसाबाड़ी नगर मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर ने बताया कि सभी वार्डो में अलग अलग प्रभारी बनाए गए है। कई वार्डो में पार्षद ही नेतृत्व करेगें। उरगा नगर मंडल में कमलेश अंनत ,दिग्वजय बंजारे व ओम साहू पताड़ी सहित कई गांवो मेें जाकर लोगों से मुलाकात की। छुरी नगर पंचायत में कल बुजुर्गो का सम्मान किया गया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि प्रीमत देवांगन , हीरानंद पंजवानी, कांता देवांगन सुभाष जोशी, रमेश श्रीवास, टिकैत डोगरें सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।