महिलाओं को सशक्त बना रहा बीकेकेएमएस

कोरबा। भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन द्वारा पूरे एसईसीएल क्षेत्र में महिलाओं को मजबूत करने के लिए सभी इकाईयों में समिति बनायी जा रही है। इसकी शुरूआत रजगामार इकाई से की गई है। रजगामार इकाई के प्रभारी उत्तम कुलदीप, बाबूलाल चंद्रा ने पहुंचकर समिति का गठन किया। संतोषी बाई को अध्यक्ष बनाया गया है। इस कार्य में सपन जैना व शिवदयाल साहू ने सहयोग किया। जीएम शाखा में भी रितु मुखर्जी को अध्यक्ष बनाया है। यहां पर भुनेश्वर कश्यप व संजय दयाल ने प्रयास किया। बीकेकेएमएस के अध्यक्ष हीरेन्द्र चंद्रा व महामंत्री रंजय सिंह ने सभी इकाईयों में समिति गठित करने के निर्देश दिए है। इसी तरह कुसमुंडा-गेवरा क्षेत्र में रामनारायण साहू, रमेश गुरूद्वान, मदन सिंह, प्रीतम राठौर, कुलदीप कुमार, बाबू सिंह द्वारा समिति गठित की जा रही है। संगठन को मजबूत करने के लिए बीकेकेएमएस में घर वापसी का कार्यक्रम भी चल रहा है। भुनेश्वर कश्यप अरूण सिंह, अरविंद सिंह वापस संगठन में लिए गए हैं। इसका असर आने वाले दिनों में जरूर दिखेगा।

RO No. 13467/10