रायबरेली में मुस्लिम युवकों के होली खेलने पर खूनी संघर्ष… जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 15 लोग जख्मी

रायबरेली, 0६ मार्च ।
उत्सव में होरियारों के संग मुस्लिम युवकों का रंग खेलना उन्हीं के समाज के लोगों को अखर गया। विरोध कर रहे समुदाय द्वारा उत्सव मना रहे लोगों पर हमला कर दिया गया। घटना में 15 लोग घायल हो गए। आरोप है कि सुनियोजित तरीके से किए गए हमले में हमलावर लाठी-डंडे, धारदार हथियार व असलहे से लैस थे। घटना से नाराज बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। करीब पांच घंटे तक प्रदर्शन चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। सब्जीमंडी निवासी कुलदीप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की दोपहर होली उत्सव के दौरान दूसरे समुदाय के कई लोगों ने सुनियोजित तरीके से उनपर हमला कर दिया। जिसमें मुहल्ला निवासी गुरप्रीत, राम सजीवन, राम सुमिरन, संतोष, शीतला प्रसाद, मोनू, दुर्गेश, कुलदीप, वसंती, मंजू, तुइयया गंभीर रूप से घायल हो गए।आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की। साथ ही आरोपित चाकू, तलवार व लोहे की रॉड से लैस थे। घटना के दौरान विशेष नारा लगाते हुए आरोपितों द्वारा गाली गलौज व घर जलाने की भी धमकी दी गई। एसपी का कहना है कि मुहल्ले में लोग होली खेल रहे थे। इनमें किन्नर समाज के एक व्यक्ति का नौकर व चालक जो कि दूसरे समाज के हैं, भी होली खेल रहे थे। जिसका उनके समाज द्वारा विरोध किया गया।
इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। घटना में सात से आठ लोगों को चोटें आई हैं। तहरीर के आधार पर आरोपित शीबू, साहिल, हसनू जागर के पूरे परिवार व कई दर्जन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।घटना से आक्रोशित बड़ी संख्या में लोग दोपहर करीब ढाई बजे थाने पहुंचे और आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा व एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली तथा प्रदर्शन कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन लोग अड़े रहे। देर शाम करीब सात बजे एफआईआर दर्ज होने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

RO No. 13467/11