
कोरबा। सीतामढ़ी मुख्य मार्ग स्थित सप्तदेव मंदिर में हिंदू नारायणी सेना(मंदिर) ने एक विशेष धर्म संवाद बैठक रखी और हिंदू धर्म से संबंधित हर एक मसलों पर गहन मंथन किया।
संगठन प्रमुख अरविंद अग्रवाल ने बताया कि हिंदू धर्म में धार्मिक मूल्य को बढ़ावा देने सहित समय-समय पर मंदिरों में सामाजिक और पारंपरिक कार्यक्रम की आयोजन नियमानुसार, नियमित उपस्थिति और समग्र प्रयासों से गुरुकुल की स्थापना करते हुए बच्चों को धर्म संवत संस्कारित शिक्षा देने के बारे में गंभीरता से विचार विनिमय हुआ। इस प्रकार के कार्य कैसे संभव हो सकते हैं, इसके लिए सभी मंदिरों के पुजारी एवं धर्मगुरु ने अपने सुझाव दिए।हिंदू नव वर्ष प्रतिपदा एवं चैत्र नवरात्र पर मंदिरों सहित शहर के सभी हिंदू अपने घरों में भगवा ध्वज लगाए और शाश्वत मान्यताओं को प्रचारित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से इस पक्ष को भी रखा गया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे किसी भी कंटेंट को पोस्ट करने से बचा जाए जो विरोधाभास को प्रकट करते हो। बैठक में शारदा विहार शिव मदिर, पीएच रोड, शिव मंदिर ,सुभाष ब्लॉक हेलीपैड हनुमान मंदिर, मुड़ापार हनुमान मंदिर ,,रेलवे स्टेशन वैष्णो दरबार, राम दरबार, लक्ष्मी नारायण मंदिर, सीतामढ़ी सप्तदेव मंदिर , और भी अन्य मंदिरों के पुरोहित उपस्थित थे।

















