दुबई में मिसाइल का वीडियो रिकॉर्ड करना ब्रिटिश नागरिक को पड़ा भारी, साइबर क्राइम के तहत हुई गिरफ्तारी

लंदन। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दुबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मिसाइलों का वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में एक ब्रिटिश पर्यटक को गिरफ्तार किया गया है।इस मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान खींचा है, क्योंकि पर्यटक पर यूएई के सख्त साइबर क्राइम कानूनों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।रिपोर्ट्स के मुताबिक लंदन के रहने वाले 60 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक को दुबई में हिरासत में लिया गया है। वह खाड़ी शहर में छुट्टियां मनाने पहुंचे था। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर आसमान में दिखाई दे रही मिसाइलों का वीडियो बना लिया, जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें कस्टडी में ले लिया। ब्रिटिश नागरिक पर आरोप है कि उसने सूचना नेटवर्क या टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर ऐसी सामग्री साझा की या प्रसारित की, जिससे अफवाहें फैल सकती हैं।

RO No. 13467/11