
जांजगीर चांपा। वरिष्ट भाजपा नेता व विधायक धरमलाल कौशिक ने जांजगीर चाम्पा जिले मे आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की मज़बूत नींव रखने वाला ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बजट बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह 12वीं बार बजट प्रस्तुत हुआ है और श्रीमती निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार बजट पेश करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री हैं, जो देश के लिए गर्व की बात है यह बजट विकसित भारत के सपने को साकार करने का महाकाव्य है। यह समाज की समृद्धि और संकल्पों की सिद्धि का बजट है – यह डेवलप्ड इंडिया का डायनामिक बजट है। प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता और विजऩ से प्रेरित यह बजट वर्ष 2047 के आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध भारत की मजबूत नींव रख रहा है। किसान, युवा, महिला और गरीब देश की इन चारों जातियों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने का यह बजट एक नया अध्याय लिख रहा है।
कि यह बजट विशेष रूप से गांव, गरीब, किसान, युवा और महिला इन सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं से गरीबी लगातार कम हो रही है और यह बजट गरीब को आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।कहा कि लखपति दीदी योजना की सफलता को आगे बढ़ाते हुए बजट में सेल्फ हेल्प एंटरप्रेन्योर ‘स्॥श्व-मार्ट’ की व्यवस्था की गई है। हर ज़िले में बहनों के उत्पादों को बेचने के लिए एक प्लेटफॉर्म के रूप में कम्युनिटी-ओन्ड रिटेल आउटलेट स्थापित होंगे, जहाँ स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण बहनों द्वारा तैयार उत्पादों को नया बाज़ार मिलेगा। उन्होंने कहा कि पशुपालन, कृषि से जुड़ी गतिविधियों और अन्य कार्यों में लगी बहनें अब केवल आजीविका तक सीमित न रहकर उद्यमी के रूप में आगे बढ़ सकेंगी, यही इस पहल का उद्देश्य है उक्त पत्रकार वार्ता मे पूर्व नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े कमला पाटले प्रशांत सिंह ठाकुर अमर सुल्तानिया नंद चौधरी नंदनी रजवाड़े रेखा गढ़वाल चुन्नीलाल साहु रवि पांडेय पंकज अग्रवाल आशुतोष गोस्वामी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह विकास शर्मा अनिल शर्मा हितेश यादव संतोषी सिंह नरेंद्र कौशिक राकेश रूपवानी चमन शिव सिंह राहुल सेन सुशील सिंह उपस्थित रहे





















