
गोधना। भादो के महीने में मौसम की बेरूखी ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। ऊपर से 90 फीसदी सिंचित जिले में हसदेव बांगो नहर की धार टेल एरिया के खेतो तक नहीं पहुंच पा रही है। ऐसें में कसान रोज कलेक्टोरेट का चक्कर लगाते फिर रहे है, वहीं जिम्मेदार जल संसाधन विभाग का अमला आंख मूंदे बैठा है।
ज्ञात हो कि जिले के टेल एरिया के गांवों में नहर से पानी न मिलने के कारण खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगी हैं। गोधना, बोरदा, कुकदा, कुरियारी और तेंदुवा के किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जमकर विरोध जताया और पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्राम गोधना से सरपंच, पंचगण सहित 20 किसान और ग्राम कुरियारी से सरपंच, पंचगण सहित 134 किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अगर तुरंत नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो फसलें पूरी तरह नष्ट हो जाएंगी। किसानों ने बताया कि नहर से पानी आना बंद हुए कई दिन हो गए हैं। धान की फसलें पीली पडऩे लगी हैं और पौधे मुरझा रहे हैं। यह स्थिति जारी रही तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई



























