
जांजगीर। शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम केरा रोड पर शुक्रवार को कार चालक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। शुक्रवार सुबह 10 बजे मुड़पार निवासी विजय कश्यप और सिंघुल निवासी धनंजय केवट बाइक से केरा की ओर जा रहे थे। दोनों पेट्रोल पंप की ओर मुड़े, तभी सामने से आ रही कार क्रमांक सीजी 10 एचडब्ल्यू 2668 के चालक ने तेज रफ्तार से चलाते हुए बाइक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवको को शिवरीनारायण के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।



























