
सक्ती। जिले में 24 लीटर महुआ शराब और 210 किलो लाहन पकड़ाया है। आबकारी विभाग ने मालखरौदा के अलग-अलग क्षेत्र में छापा मारा। पहली कार्रवाई ग्राम आमनदुला में की गई। यहां बुधराम जोगी के मकान से 6 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब बरामद की गई।
दूसरी कार्रवाई ग्राम पिहरीद में हुई। आरोपी पन्नूलाल लहरे के घर से कुल 8 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। तीसरी कार्रवाई ग्राम अमेराडीह में की गई। आरोपी खेल बाई के घर से 10 लीटर महुआ शराब और 210 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।
तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया।
सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। वहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। इस अभियान में आबकारी वृत्त मालखरौदा के प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार, वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान, आबकारी उप निरीक्षक रघुनाथ पैकरा, संजीव भगत सहित स्टाफ कमलेश यादव और भारती यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





















