अजीत पवार के विमान दुर्घटना मामले: रोहित के आरोपों पर ष्टढ्ढष्ठ ने तोड़ी अपनी चुप्पी, कहा- जांच किसी दबाव में नहीं

मुंबई 27 फरवरी। राकांपा (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार द्वारा अजीत पवार के विमान दुर्घटना मामले में उठाए गए तीखे सवालों पर महाराष्ट्र सीआइडी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि जांच किसी के दबाव में नहीं, बल्कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ रही है। सीआईडी ने रोहित पवार के उन दावों को सिरे से खारिज करने का प्रयास किया है, जिनमें जांच की दिशा को ‘भटकाने’ का आरोप लगाया गया था। रोहित पवार पिछले कुछ दिनों से इस विमान दुर्घटना की जांच पर लगातार सवाल उठाते आ रहे हैं। वह बुधवार को इस मामले में मुंबई के मरीन लाइंस थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंचे थे। वहां रिपोर्ट नहीं लिखे जाने के बाद गुरुवार को 100 से ज्यादा वकीलों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अपने गृहनगर बारामती के पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंचे। लेकिन वहां भी उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। उन्होंने हाल ही में इंटरनेट मीडिया और पत्र के माध्यम से सीआईडी से पूछा था कि विमान कंपनी के खिलाफ अब तक एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की गई।इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सीआईडी के एडीजी सुनील रामानंद ने कहा है कि घटना की जांच विस्तृत और पेशेवर तरीके से की जा रही है। सीआईडी जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि विमान दुर्घटना में कोई साजिश तो नहीं थी। इसमें यह भी जांच की जाएगी कि क्या कोई आपराधिक लापरवाही हुई थी। जांच यह पता लगाएगी कि क्या किसी आपराधिक कृत्य, जिसमें गैरकानूनी चूक भी शामिल है, के कारण तो दुर्घटना नहीं हुई। रामानंद ने कहा कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की रिपोर्ट पूरी होने के बाद उसके निष्कर्षों को सीआईडी जांच में शामिल किया जाएगा। हमने कई सुबूत एकत्र किए हैं। यदि जांच में लापरवाही या तोडफ़ोड़ सहित कोई भी आपराधिक पहलू साबित होता है तो सीआईडी भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए केंद्र को पत्र भी लिखा है।

RO No. 13467/11