सीई संजीव कंसल बोले, हर युग में अप्रतिम रहा महिलाओं का योगदान

विश्व महिला दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने किया कार्यक्रम
कोरबा। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की कोरबा इकाई ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया । कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान समारोह विद्युत कम्पनी के सीनियर क्लब में किया गया। कोरबा एवं बिलासपुर से 80 सदस्यों ने भाग लिया।इस अवसर पर श्रीमती अलका कंसल मुख्य अतिथि एवं संजीव कंसल मुख्य अभियंता डीएसपीएम विशिष्ट अतिथि थे। श्रीमती कंसल ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में बताया कि आज महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। संजीव कंसल ने एक प्रेरक कहानी के माध्यम से बताया कि किस प्रकार एक महिला का जीवन बचपन से लेकर वृद्धावस्था तक बदलता है और वे किस प्रकार वह जीवनसाथी के रूप में पुरुषों का साथ देती है।यूथ हॉस्टल के राज्य चेयरमैन संदीप सेठ ने मुख्य अतिथि श्रीमती कंसल , यूनिट अध्यक्ष सतीश शुक्ला एवं उपाध्यक्ष त्रिभुवन कौशिल ने विशिष्ट अतिथि संजीव कंसल का स्वागत किया । सभी महिलाओ को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया । कार्यक्रम में रत्ना , मोहिता एवं स्वाति ने नृत्य, श्री धुर्वे, कल्पना एवं संकल्प सेठ ने गीत, श्रीमती अलका सेठ ने बांसुरी वादन, स्मिता देशपांडे ने कविता पाठ, संकल्प सेठ एवं जोएल नायर ने पियानो एवं गीत प्रस्तुत किया। महिला सदस्यों के लिए कई मनोरंजक खेल भी आयोजित किए गए। सभी महिलाओं को प्रमाण पत्र तथा खेलों के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार दिए गए। यूथ हॉस्टल की सक्रिय महिला सदस्य रीना मिश्र, कल्पना सेठ, एस. के. मिरेंद्र एवं दीपा टंडन को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। 75 वर्षीय वरिष्ठतम सदस्य श्रीमती सुमन सेठ का विशेष सम्मान किया गया।
यह आयोजन संदीप सेठ के नेतृत्व में श्री तोमर, त्रिभुवन कौशिल, विकास नामदेव, नवीन माणिक, शैलेन्द्र, पी. एल. मिरेंद्र, मनोज मिश्रा,डॉ. सुनील, रितिका, आनंद, बी. एस. अहिरे, सीमा, प्रदीप, साधना, जय प्रकाश, पूनम, नविता, प्रीति, विजेश, रिया सहित अनेक सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

RO No. 13467/11