
बलरामपुर। रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 15 निवासी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत सूर्य प्रताप कुशवाहा जो लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते आ रहे है। 16 मई को अपने 39 वे शादी के सालगिरह के मौके पर 25वीं बार रक्तदान कर। अस्पताल में ही अपना 39वा शादी का सालगिरह मनाया। सूर्य प्रताप कुशवाहा के द्वारा शादी के सालगिरह के मौके पर इस प्रकार पहल की जमकर सराहना हो रही है। गौरतलब है कि सूर्य प्रताप कुशवाहा रक्तदाता सेवा समिति से जुडक़र विगत कई वर्षों से सैकड़ो लोगों की जान बचाने में मददगार साबित हुए हैं लोगों को रक्तदान के लिए जहां प्रेरित करते हैं वहीं खुद रक्तदान भी समय-समय पर करते रहे हैं। 16 मई को उनकी शादी की सालगिरह था सालगिरह के अवसर पर वे एवं उनकी पत्नी सुनीता कुशवाहा दोनों जिला अस्पताल बलरामपुर गए जहां अपने 39 में शादी के सालगिरह के मौके पर 57 वर्षीय सूर्य प्रताप कुशवाहा के द्वारा 25वां रक्तदान किया गया जिसके बाद अपना शादी का सालगिरह वहीं पर मनाया। सूर्य प्रताप कुशवाहा ने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लगता है जब मैं रक्तदान करता हूं उन्होंने कहां की मेरी उम्र 57 वर्ष हो गई उसके बाद भी मैं अभी भी रक्तदान कर रहा हूं उन्होंने युवाओं से अपील की कि रक्तदान करें बहुत अच्छा लगेगा जब आपके रक्त से दूसरों की जान बचेगी।


















