
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने हाल ही में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर सहित विभिन्न अभियानों के दौरान असाधारण साहस के लिए सेना और वायुसेना के कर्मियों के लिए वीरता पुरस्कारों की सूची की अधिसूचना जारी की है। इसमें ऑपरेशन सिंदूर के लिए वीर चक्र शामिल है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इससे पहले सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 127 वीरता पुरस्कारों और 40 विशिष्ट सेवा पुरस्कारों को मंजूरी दी थी।
ये हैं- चार कीर्ति चक्र; 15 वीर चक्र; 16 शौर्य चक्र; दो बार सेना पदक (वीरता); 58 सेना पदक (वीरता); छह नौसेना पदक (वीरता); 26 वायुसेना पदक (वीरता); सात सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक; नौ उत्तम युद्ध सेवा पदक और 24 युद्ध सेवा पदक। राष्ट्रपति ने 290 मेंशन-इन-डिस्पैच को भी मंजूरी दी है, जिनमें सेना के 115, नौसेना के पांच, वायुसेना के 167 और सीमा सड़क विकास बोर्ड के तीन कर्मी शामिल हैं।





















