
कोरबा । छत्तीसगढ़ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन के निवास में नवविवाहित दंपति के सम्मान में सादगीपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने नवदंपति को सुखी, समृद्ध और सौहार्दपूर्ण वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर विशेष रूप से छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (सीजीएमएससी) के अध्यक्ष दीपक महस्के भी उनके निवास पहुँचे और नवदम्पति को आशीर्वाद व शुभकामनाएँ प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि विवाह जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो आपसी विश्वास, सहयोग और सम्मान से मजबूत बनता है। श्री महस्के ने नव दंपति के उज्ज्वल भविष्य, दीर्घ आयु और जीवनभर सुख-समृद्धि की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। उक्त आयोजित कार्यक्रम में कटघोरा क्षेत्र विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल स्तर के कार्यकर्ता तथा समाज के प्रमुख नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवदम्पति का पुष्पगुच्छों के साथ स्वागत कर उन्हें आशीर्वाद दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आत्मीयता और पारिवारिक माहौल देखने को मिला। उपस्थित नेताओं ने कहा कि वैवाहिक जीवन नई जिम्मेदारियों और नए अध्याय की शुरुआत है, जिसे आपसी सम्मान और समझदारी से सुखमय बनाया जा सकता है।


















