आंध्र प्रदेश: ‘स्किल डेवलपमेंट’ घोटाले में चंद्रबाबू नायडू की कोई भूमिका नहीं, ED ने दी क्लीनचिट

नई दिल्ली। ईडी ने आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम (एपीएसएसडीसी) के सिमेन्स प्रोजेक्ट मामले में एक नई चार्जशीट दाखिल की है। इसमें कहा गया है कि कुछ आरोपितों ने सरकारी धन की ”हेराफेरी” की, लेकिन, घोटाले की रकम की मनी लांड्रिंग करने में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की कोई भूमिका नहीं पाई गई।

चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी केंद्र में मोदी सरकार-नेतृत्व वाली राजग की एक सहयोगी पार्टी है। वाइएसआरसीपी के नेतृत्व वाली पिछली आंध्र प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने सितंबर, 2023 में इस मामले में चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप लगाया गया था कि योजना में अनियमितताओं के कारण राज्य के खजाने को 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

RO No. 13467/10