
जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार आर्थिक महाशक्ति बनने की तरफ अग्रसर है। आयकर में ऐतिहासिक छूट के बाद अब जीएसटी के स्लैब का सरलीकरणए इसके रेट में अभूतपूर्व सुधार करकेए रेट को कम करके करके भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की तरफ हम अग्रसर हो चुके हैं।
श्री चंदेल ने कहा कि यह बदलाव आम आदमी के जीवन को खुशहाल करने वाले और व्यापार उद्योग को नई गति देने वाले हैं। इससे न सिर्फ लोगों की
बचत में ऐतिहासिक बढ़त होगी बल्कि जीएसटी कानूनों के सरलीकरण से अब व्यापारी भी अधिक सुगमता के साथ अपना कार्य कर सकेंगे। भाजपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व प्रदेष भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने कहा कि 1 जुलाई 2017 को जीएसटी लागू होने से पहले तक भारत में 17 प्रकार के टैक्स और 13 प्रकार के लागू थे। इसके अलावा राज्य सरकारें भी मनमाने ढंग से कभी भी कोई भी कर आरोपित कर देती थी। पिछले वर्ष 12 लाख सालाना की आय पर टैक्स नहीं लागू करने का निर्णय लेने के बाद अब जीएसटी में चार स्लैब के बदले दो ही स्लैब रखनेए सभी उपयोगी वस्तुओं पर कर शून्य करने और अनेक उत्पादों में कर 10 प्रतिशत तक कम कर देने से अब वास्तव में भारतीय अर्थव्यवस्था अब जनता के लिए रामराज्य लाने वाला साबित होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने कहा कि आयकर में 12 लाख तक की छूट के बाद अब जीएसटी में भारी कमी कर दी गई है। इससे रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं, खेती-किसानी के उपकरण, खाने-पीने की चीजें, दवाइयां, शिक्षा सामग्री, मनोरंजन की वस्तुएं, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक एप्लाइंसेस भी सस्ते हो गए हैं। कई आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स दर अब शून्य कर दी गई है। पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, जिला महामंत्री नंदनी रजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा नेता विवेका गोपाल, सतीश शर्मा, सुशील सिंह, अमित मितल उपस्थित थे।




















