
कोरबा। मनरेगा का नाम परिवर्तन किये जाने पर कांग्रेस के द्वारा सभी ब्लाकों में चौपाल लगाये जा रहे है। आज पाली ब्लाक के कन्हैयापारा में चौपाल लगेगा। जिसमें जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, ब्लाक अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा मौजूद रहेंगे। जिसमें ग्रामीणों को जागरूक किया जायेगा। कल भी ग्राम धनरास छुरी में चौपाल लगाया गया। जिसमें सांसद श्रीमती ज्योतसना महंत मौजूद थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में जीवन यादव, लक्ष्मी कंवर, नंद कुमार देवांगन, विनय दुबे ने सहयोग प्रदान कया। कटघोरा ग्रामीण के ब्लाक अध्यक्ष गोरेलाल यादव, मंडल अध्यक्ष फुलचंद, लल्लू सिंह, रामगोपाल कंवर सहित अन्य कार्यकार्ता मौजूद थे। लागातार कार्यक्रम आयोजि किये जा रहे। पिछले दिनोंं बंागों में भी पोड़ी-उपरोड़ा के कार्यकर्ता मॉजूद थे। जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान ने बताया कि सभी ब्लाकों में लगातार कार्यक्रम आयोजित हो रहे है, जिसमें युवक कांग्रेस के विकास सिंह, रहमान खान, सद्दाम खान, कुड़ाल आजाद सहित अन्य कार्यकर्ता भी सहयोग कर रहे है। आने वाले दिनों में बचे हुए मण्डलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे।























