मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सासु मां विद्यावती देवी का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार चल रही थीं और पटना स्थित आईजीआईएमएस में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब 6 बजकर 40 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को पटना के बांस घाट में विद्यावती देवी का अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पुत्र निशांत कुमार के साथ बांस घाट पहुंचे और सासु मां को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान पूरे विधि-विधान के साथ धार्मिक रस्में निभाई गईं। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी समेत परिवार के अन्य सदस्य, रिश्तेदार और करीबी लोग भी मौजूद रहे। घाट पर माहौल पूरी तरह गमगीन रहा।

RO No. 13467/9