
जांजगीर नैला। डेस्टिनेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल जांजगीर के बच्चो और शिक्षकों ने किया विशाखापटनम का दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण। भ्रमण के दौरान बच्चो ने पहला दिन सबमरीन म्यूजियम , एयरक्राफ्ट म्यूजियम, हेलीकॉप्टर म्यूजियम, आर के बीच का भ्रमण कर बच्चो ने सबमरीन के कमिशन डेट से लेकर डिकमिशन डेट तक की संपूर्ण जानकारी प्राप्त किया । इस भ्रमण में 16 शिक्षकों और 70 छात्राओं ने दिनांक 19 दिसंबर 2025 से 22 दिसंबर 2025 भाग लिया । शिक्षकों में शिवम सर, वर्षा मैडम, सपना मैडम, सुशीला मैडम, प्रतीक्षा मैडम, आदर्श सर, मनीष सर, सूर्या सर, संस्था के प्राचार्य रवि शंकर निर्मलकर, उप प्राचार्य श्रद्धा निर्मलकर ने बच्चो का मार्गदर्शन किया ।
















