
जांजगीर । विगत 16 फरवरी को जिला मुख्यालय जांजगीर में स्थित राजवीर प्लाजा में निजी सुरक्षा एजेंसी चिता सिक्योरिटी सर्विस कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
एजेंसी के डायरेक्टर के एस कंवर ने बताया कि हमारा उद्देश्य शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिलाना एवं लोगों को सुरक्षा प्रदान करना प्रमुख है इसके लिए कम से कम 10 वीं पास होना जरूरी है बाकी प्रकिया शासन के गाईड लाईन के अनुसार होगा । कार्यक्रम में एजेंसी के मैनेजर विजय कुमार राज, एस एस आर स्वादू संरक्षक के साथ साथ विशिष्ट अतिथियों के रूप में डी एल कटकवार से नि जिला जज, बी एस सिदार से नि तहसीलदार, आर के थवाईत अध्यक्ष पेंशनधारी संघ, आर एस क्षत्रिय से नि इंजीनियर, अशोक राठौर के सी राठौर, संतोष राठौर बतौर मेहमान के रूप में उपस्थित थे । सभी ने एजेंसी के इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इसे समय की मांग के रूप में अनिवार्य बताया आभार प्रदर्शन एजेंसी के डायरेक्टर के एस कंवर ने किया। उपस्थित अतिथियों ने सिक्योरिटी सर्विस के संदर्भ में अनेक सुझाव दिए। अतिथियों ने कहा कि जांजगीर शहर में चिता सिक्योरिटी सर्विस का कार्यालय खुल जाने से अब लोगों को सुरक्षा हेतु सुरक्षा गार्ड की आवश्यकता पडऩे पर उन्हें आसानी से सुरक्षा मिल जाएगा इससे शहर में अनवरत हो रही चोरी की घटना में भी कमी आएगी। चीता सिक्योरिटी सर्विस के संचालक कंवर ने कहा कि हम किसी भी एजेंसी एवं कंपनी को सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध करने के अलावा दो दिन चार दिन एक माह आदि समय के लिए भी सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि उनकी यह सिक्योरिटी सर्विस वर्तमान में रायगढ़,कोरबा,बिलासपुर, जांजगीर चांपा सहित पांच जिलों में संचालित है जो पूरे विश्वास के साथ लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने कटिबद्ध हैं।




















