राजधानी में क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर, चर्च और बाजारों में रौनक बढ़ी; लोगों में उत्साह

दिल्ली। दिल्ली में क्रिसमस का जादू छाने लगा है। सर्द हवाओं के बीच गिरजाघरों की भव्य सजावट और बाजारों में खरीदारी की रौनक बढ़ने लगी है। 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले इस पवित्र पर्व की तैयारियां तेज है, जहां ईसाई समुदाय के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोग भी उत्साह में शामिल हो रहे हैं।

दिल्ली के प्रतिष्ठित गिरजाघरों में सजावट का कार्य अंतिम चरणों में है। सैक्रेड हार्ट कैथेड्रल में विशाल क्रिसमस ट्री को रंग-बिरंगी लाइट्स, गोल्डन स्टार्स और सफेद झालरों से सजाया जा रहा है। चर्च के अंदर मोमबत्तियों की रोशनी और फूलों की मालाओं से आध्यात्मिक माहौल दिया जा रहा है।

जहां मिडनाइट मास और कैरल सिंगिंग की अभ्यास चल रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। इसी तरह, प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित झांकियों का भी निर्माण किया जा रहा है।

जगमगा उठे चर्च

अपनी ऐतिहासिकता के लिए पहचाने जाने वाले कश्मीरी गेट स्थित सेंट स्टीफंस चर्च में पारंपरिक सजावट के साथ आधुनिक लाइटिंग का संगम देखने को मिल रहा है। चर्च के गुंबद पर चमकते स्टार और दीवारों पर होली सीन की पेंटिंग्स आकर्षण के केंद्र में हैं। इसी तरह, सेंट जेम्स चर्च में सजावट खास है।

RO No. 13467/11