सुरक्षित वापसी पर सैनिक का नागरिकों ने किया स्वागत

कुसमुंडा। आदर्श नगर क्षेत्र में फौजी जवान रमेश कुमार राजपूत ऑपरेशन सिंदूर के पश्चात छुट्टियों में अपने घर वापस आए। देश के प्रति अपने कर्तव्य निर्वहन के पश्चात सकुशल घर वापसी पर आदर्श नगर के फौजी रमेश कुमार राजपूत का जोरदार स्वागत किया गया। क्षेत्र के नागरिकों ने जोरदार आतिशबाजी की। फुल-मालाओं से उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। वहीं ढोल-नगाड़े के साथ एक भव्य जुलूस निकाला गया। सैनिक ने सेना के अनुभवों को सबके साथ साझा किया। इस मौके पर स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

RO No. 13467/10