
लोहरदगा। नगर परिषद चुनाव को लेकर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। पार्टी अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में जिला कांग्रेस कमेटी ने दो नेताओं विशाल डुंगडुंग और सतीश रंजन उरांव को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में जिला अध्यक्ष सुखैर भगत द्वारा आठ फरवरी 2026 को पत्र जारी किया गया है। जिला अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र के अनुसार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दो फरवरी 2026 को निर्देश दिया था कि नगर निगम में मेयर पद एवं नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों का चयन जिला राजनीतिक मामलों की समिति की सर्वसम्मति से किया जाएगा।




























