सफाई कर्मियों का कल होगा सम्मान

कोरबा। सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपाइयों द्वारा अनेकों कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कल बालको नगर मंडल के लालघाट में सफाई कर्मियों का सम्मान किया जाएगा। जिसकी तैयारी मंडल अध्यक्ष डिलेंद्र यादव, संपत यादव, जय राठौर, अर्चना झा, हेमलता निर्मलकर, प्रीति स्वर्णकार सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है। सेवा पखवाड़ा के तहत कटघोरा चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ विधायक प्रेमचंद पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर अभिषेक गर्ग, समजीत सिंह रामप्रसाद कोर्राम, जय गर्ग, अनुराग दुलानी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
छूरी में कल रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसका शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष पदमिनी देवांगन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रीतम देवांगन, हीरानंद पंजवानी, डेकरांत देवांगन, रमेश श्रीवास, टिकैत डोंगरे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। यहां पर मरीजों को फल वितरण किया गया। करतला मंडल के छातापाठ माता मंदिर में साफ सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष रामकुमार गभेल, पवन मैत्री सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। बांकी मंडल के कटाईनार दुर्गा पंडाल में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान संयोजक सूरज मिश्रा, सहसंयोजक रूकेश पासवान, अध्यक्ष उदय शर्मा, महामंत्री अनीता राजपूत मौजूद थे। आज सुबह, मुड़ादाई तालाब में जाकर भाजपाइयों ने स्वस्च्छता अभियान चलाया जिसमें योगेश मिश्रा, रामआश्रय साहू सहित कई वरिष्ठ भाजपाई मौजूद थे। पोड़ीबहार ठाकुरदेव स्थल पर भी सफाई अभियान चलाया गया। इसमें राजेश राठौर, पुनीराम साहू, मिलाप राम, गोपराम राठिया आदि मौजूद थे।

RO No. 13467/11