रायपुर में पुतला धूं धूं कर जला,मौजूद रहे सीएम और राज्यपाल

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विजयदशमी के उत्सव पर रावण दहन किया गया. बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर भगवान राम ने रावण का वध किया. इसके बाद रावण दहन शुरू हो गया.छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सबसे बड़े रावण का दहन हुआ. यहां 101 फीट का रावण जलाया गया और 81-81 फीट के कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले जलाए गए.

रायपुर में रावण दहन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल रामेन डेका भी मौजूद थे. इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व विजयदशमी में रावण का दहन किया गया है. हर साल WRS मैदान में भव्य आयोजन होता है. उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं.

RO No. 13467/11