देश के इस राज्य में रतन टाटा और ट्रंप के नाम पर होंगी सडक़ें, सीएम ने खुद किया ऐलान

नईदिल्ली, 0८ दिसम्बर ।
तेलंगाना सरकार ने रविवार को कहा कि राज्य में ग्रीनफील्ड रेडियल रोड का नाम उद्योगपति रतन टाटा के सम्मान में रखने का फैसला किया है। इसके अलावा अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास की सडक़ का नाम डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू रखने का फैसला किया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने बयान जारी किया कि जल्द ही विदेश मंत्रालय और अमेरिकी दूतावास को योजना की जानकारी दी जाएगी।
इस साल की शुरुआत में दिल्ली में आयोजित अमेरिका-भारत रणनीतिक साझादारी मंच (यूएस-आईएसपीएफ) में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कहा था कि मुख्य सडक़ों के नाम अग्रणी वैश्विक कारपोरेशनों के नाम पर रखे जाएंगे। गूगल और गूगल मैप्स के योगदान और वैश्विक प्रभाव को देखते हुए एक सडक़ का नाम गूगल स्ट्रीट रखा जाएगा। हैदराबाद में गूगल परिसर भी बन रहा है, जिसे अमेरिका के बाद दुनिया में सबसे बड़ा माना जा रहा है।इसके अलावा, माइक्रोसाफ्ट और विप्रो को भी उचित सम्मान दिया जाएगा। इस क्रम में विप्रो जंक्शन और माइक्रोसाफ्ट रोड नाम तय किए गए हैं।

RO No. 13467/11