
पटना। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज बिहार की 10 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीबीटी के माध्यम से करीब 1000 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की है। विधानसभा चुनाव से पहले ही इस योजना की घोषणा बिहार सरकार की तरफ से की गई थी। यह राशि उनके छोटे-छोटे उद्यमों को मजबूती देने तथा स्वयं का रोजगार शुरू करने में महत्वपूर्ण आधार बनेगी। जीविका की शुरुआत ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। पहले जहां अधिकांश महिलाएं घरेलू कार्यों के बाद खाली समय बिताती थीं, वहीं अब जीविका समूह से जुडक़र उन्होंने बचत, अनुशासन और सामूहिक विकास की राह पकड़ी है।

















