
नई दिल्ली। इस वर्ष दीपावली से पूर्व मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तीस हजारी स्थित डीएमआरसी के अनाथालय पहुंचकर अनाथ मासूमों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया और उन्हें उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उन्होंने बच्चों से उनके जीवन, पढ़ाई और भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली। उनके इस संवेदनशील संवाद से बच्चों के चेहरे पर अनमोल मुस्कान बिखर गई।
बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दीपावली केवल मिट्टी के दीये जलाने का नहीं, बल्कि दिलों में स्नेह और आशा की रोशनी फैलाने का पर्व है। मेरे लिए इन बच्चों की मुस्कान ही सबसे बड़ा उपहार है और यही दिल्ली की असली रोशनी है। उन्होंने दिल्ली सरकार के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और स्नेह के सर्वोत्तम वातावरण में पले- बढ़े, ताकि वे भविष्य में देश का नेतृत्व कर सकें।