
नईदिल्ली, १२ अगस्त ।
दिल्ली के भारत मंडपम से मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हर घर तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाई गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को भारत के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा को घर लाने और उसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। सीएम रेखा गुप्ता के साथ संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू समेत कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, भारत मां की जय के नारों के साथ, हाथों में तिरंगा लिए हजारों बाइक आज निकल पड़े। पूरा वातावरण भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। उन्होंने आगे कहा, आज सांसदों से लेकर हमारे वीर जवानों तक, हर कोई अपनी देशभक्ति का इजहार कर रहा है। आजादी के इतने सालों बाद भी, देश के प्रति हमारा प्यार हर गुजरते साल के साथ बढ़ता ही जा रहा है। मैं इस राष्ट्रीय पर्व को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 2014 से पहले क्या किसी ने इस तरह स्वतंत्रता दिवस मनाते देखा था। क्या किसी ने किसी प्रधानमंत्री को तिरंगा लेकर भारत माता की जय कहते देखा था। संविधान का दिखावा करने वाले लोग इसे हर जगह ले जाकर कभी भारत माता की जय नहीं कहेंगे। इससे पहले, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्री आशीष सूद के साथ विधानसभा से राजघाट तक लड़कियों के लिए तिरंगा साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाई।






























