
बलरामपुर। CM विष्णुदेव साय ने पतंग उड़ाई। X में साझा करते सीएम ने बताया, मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के तातापानी में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम एवं विधायक साथियों के साथ पतंगोत्सव का आनंद लिया। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और आनंद लाये। भगवान सूर्यदेव समस्त प्रदेशवासियों का कल्याण करें, यही कामना है।

































