
नई दिल्ली। उत्तर भारत में इस समय कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी है, खासकर दिल्ली और यूपी राजस्थान में। 17 दिसंबर 2025 को मौसम मुख्य रूप से शुष्क और ठंडा रहा, कई जगहों पर घना कोहरा छाया हुआ है। भारतीय मौसम विभागके अनुसार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी था, जबकि दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा में घने कोहरे की चेतावनी। उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। यात्रा करने वालों को सावधानी बरतें, क्योंकि विजिबिलिटी कम है। दक्षिण भारत (तमिलनाडु और केरल) में कुछ जगहों पर बारिश की चेतावनी है।
दिल्ली और यूपी में घना कोहरा
दिल्ली में शीत लहर और घना कोहरा है।न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर (लगभग 10-15°C के आसपास), लेकिन ठंडक बनी हुई।आसमान मुख्य रूप से साफ, कोई बारिश नहीं। दक्षिणी यूपी में शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उत्तर और पूर्वी भारत में घने कोहरे के मद्देनजर इंडिगो ने चेतावनी जारी की
इंडिगो ने मंगलवार रात को बुधवार की सुबह घने कोहरे के लिए यात्रा संबंधी सलाह जारी की, जिसमें उत्तर और पूर्वी भारत में छाए धुंध भरे शीतकालीन आसमान के कारण कम दृश्यता और धीमी उड़ान गतिविधियों की आशंका जताई गई है।

















