
नई दिल्ली। Weather Update: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की सर्दी की चपेट में हैं। वहीं, दक्षिण भारत में दितवाह तूफान कहर बरपा रहा है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के 08 राज्यों में आज शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
आईएमडी ने बताया कि इस दौरान इन राज्यों में तापमान में तेजी से कमी आएगी। विभाग के मुताबिक यूपी, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र हरियाणा पंजाब समेत कई राज्यों में शीतलहर देखने को मिल सकती है। उधर, दक्षिण भारत के कई राज्यों में चक्रवात दितवाह का कहर देखने को मिल रहा है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में आज बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में आज सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। पहले से ही राजधानी प्रदूषण की मार झेल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के अधिकांश इलाकों में आज कोहरा देखने को मिलेगा। यलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि 3 दिसंबर से सुबह के समय शीत लहर चलेगी।






















