
जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सिवनी (च) स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान की नमी की जांच कर खरीदी को पारदर्शी और सुचारु रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र प्रभारी को अलग-अलग किस्मों के धान की सुविधाएं अलग-अलग रखने कहा।
उन्होंने सुनिश्चित करने कहा कि किसानों को टोकन संबंधी किसी प्रकार की परेशानी न हो। अवैध धान की खरीदी किसी भी स्थिति में न की जाए और केवल पंजीकृत किसानों से ही धान लिया जाए। निरीक्षण के दौरान केंद्र में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, छाया व अन्य सुविधाओं को भी जांचा। इस दौरान एसडीएम चांपा पवन कोसमा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

















