बदलते मौसम के कारण सर्दी-खासी वायरल बुखार की शिकायतें ज्यादा

सक्ती। इन दिनों मौसम का हाल कुछ ऐसा है कि बरसात गर्मी और ठंड तीनों मौसम का एहसास एक ही दिन में होने लगा है सुबह गर्मी तो दोपहर से शाम तक बारिश के चलते मौसम में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है जिसके कारण इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पढ़ रहा है हर घर में कोई ना कोई वायरस की चपेट में आ रहे हैं सर्दी खांसी बुखार टाइफाइड और सर्दी के कारण फेफड़ा गला में कफ़ की समस्या अधिक हो रही है अस्पतालों में ज्यादातर इन्हीं बीमारी के मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक में इस तरह की वायरल देखने को मिल रही है डॉक्टर का कहना है कि वर्तमान में जो मौसम की स्थिति है और खासकर यह समय मौसम परिवर्तन का रहता है जिसके कारण वायरल बीमारी की मरीज अधिक बढ़ रहे हैं।
स्वस्थ ठीक होने में 5 से 7 दिन का समय लग रहा है। इससे सावधानी बरतने के लिए भीड़ भाड़ इलाके में ना जाए ज्यादा जरूरत हो तो मास्क लगाकर जाए बरसते पानी में भीगने से बचे, अभी जो मौसम है वह वायरस के लिए अनुकूल है ।

RO No. 13467/11