
जांजगीर। शादी का झांसा देकर लंबे समय तक महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद से अकलतरा का आरोपी पार्षद फरार है। आरोपी विजय खांडेल 35 वर्ष अकलतरा के वार्ड नंबर 16 को पार्षद है। वह शादीशुदा है। इसके बावजूद अकलतरा की एक युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस के अनुसार पार्षद युवती को पत्नी को छोडक़र उससे शादी करने का झांसा दे रहा था। पिछले तीन साल से शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। तंग आकर उसने अकलतरा थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पार्षद पर केस दर्ज कर लिया है।