सारागांव व नरियरा में कांग्रेस, पामगढ़ बसपा के खाते में

उपाध्यक्ष चुनाव में भी भाजपा को मिली सर्वाधिक जीत
जांजगीर चांपा। नगर पंचायतों में उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा को फिर से बढ़त मिली है। जांजगीर चांपा जिले के 8 नगर पंचायतों में 5 जगहों पर भाजपा के उपाध्यक्ष बने है। जबकि कांग्रेस को 2 नगर पंचायतों में जीत मिली है और बसपा का गढ़ पामगढ़, में उपाध्यक्ष का पद भी बसपा के खाते में गया है।
सोमवार 10 मार्च को जिले की नगर पंचायतों में अध्यक्ष का चुनाव हुआ। इसको लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी अपनी टीम के साथ नगर पंचायतों में उपाध्यक्ष का चुनाव कराने पहुंचे। इस दौरान भाजपा व कांग्रेस के दोनों प्रमुख दलों के नेता व समर्थक अपने पार्षद को उपाध्यक्ष बनाने मशक्कत करते दिखे। इसके अलावा कुछ जगहों पर अन्य दलों के साथ निर्दलीय पार्षद भी अपने तरीके से गणित बैठाने में लगे रहे। निर्वाचन की प्रक्रिया निर्धारित समय पर सभी नगर पंचायतों में प्रारंभ हुई। इसके कुछ घंटे बाद ही परिणाम भी आने लगे। प्राप्त परिणाम के आधार पर देखा जाए तो जांजगीर चांपा जिले की 8 नगर पंचायतों में से 5 नगर पंचायत नवागढ़, शिवरीनारायण, रहौद,खरौद व बलौदा भाजपा के खाते में गया। इन पांचों नगर पंचायतों में भाजपा के पार्षद उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए है। जबकि सारागांव और नवगठित नगर पंचायत नरियरा में उपाध्यक्ष पद पर पर कांग्रेस को जीत मिली है। इन सबसे हटकर नवगठित नगर पंचायत पामगढ़ में उपाध्यक्ष भी बसपा के खाते में गया है।
नगर पंचायत राहौद में चंदेल बने उपाध्यक्ष
नगर पंचायत राहौद में शपथ ग्रहण के साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव सम्पन्न हुई। भारतीय जनता पार्टी ने उपाध्यक्ष पद के लिए गयाराम चंदेल को प्रत्याशी कमाया तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने वार्ड क्रमांक 13 से पार्षद को उपाध्यक्ष के लिए प्रत्याशी घोषित किया, उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने मतदान में भाग लिया। मतदान पूर्व होने के याद मतगणना शुरू हुई जिसमें भाजपा के गयाराम चंदेल को 12 वोट मिले वहीं कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रत्याशी सावित्री सोनी को 4 वोट प्राप्त हुई। मतगणना के साथ ही प्राधिकृत अधिकारी द्वारा भाजपा समर्थित गयाराम चंदेल को 12-4 के अंतर से विजयी होने की घोषणा की।
बलौदा में भाजपा के सोनी बने उपाध्यक्ष
नवनिर्वाचित नवार पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को नप कार्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक राघवेद सिंह राज्य युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष कार्तिकश्वर स्वर्णकार, हाथकरघा आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमल देवांगन, पूर्व नप अध्यक्ष गोविंद देवांगन, पूर्व नपं अध्यक्ष केवल चंद जैन, पूर्व अप अध्यक्ष अशोक अरोरा, मंडल भाजपा अध्यक्षा नीलेश गुप्ता, कन्हैया राठौर सदन यादव उपस्थित थे। एसडीएम विक्रांत अंचल में अध्यक्ष और पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाथ उपाध्यक्ष पद के लिए कराए गए मतदान में भाजपा के कृष्ण कुमार सेनी को 10 एवं कांग्रेस के रामसिंह राजपुत को अध्यक्ष का वोट मिलाकर 6 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार सोनी 10-6 के अंतर से चुनाव जीत कर नप उपाध्यक्ष बने।
नरियरा में उपाध्यक्ष पद पर लॉटरी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति को मिली जीत
नगर पंचायत नरियारा में उपाध्यक्ष पद के लिए कोस प्रत्याशी प्रीति सत्येन्द्र दुबे एवं भाजपा के प्रत्याशी आकाश सिंह कोसत मिलने पर लॉटरी के माध्यम से निर्णय किया गया। जिसमें कांग्रेस के प्रत्याशी प्रीति सत्येन्द्र दुबे को विजेता घोषित करते हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद पर विजेता घोषित किया गया। नगर पंचायत के 15 पार्षदों के चुनाव में 7 पार्षद कांग्रेस पार्टी के पांच पार्षद बीजेपी के एवं तीन निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे। भाजपा की ओर से आकाश सिंह एवं कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रीति सत्येंद्र दुबे को नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद का प्रत्यासी बनाया गया था। निर्वाचन के दौरान दोनों ही प्रत्याशियों को 8,8मत प्राप्त हुए।। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति सत्येंद दुबे को विजेता घोषित किया गया।
नवागढ़ में निरंजन कोसले बने उपाध्यक्ष
नगर पंचायत नवागढ़ सोमवार 10 मार्च को उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। चुनाव को लेकर सहायक कलेक्टर एवं एसडीएम जांजगीर दुर्गा प्रसाद अधिकारी द्वारा नगर पंचायत नवागढ़ उपाध्यक्ष पद हेतु बतौर पीठासीन अधिकारी निर्वाचन कराया गया। मत गणना पश्चात भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निरंजन कोसले को सम्यक रूप से नगर पंचायत नवागढ़ के उपाध्यक्ष घोषित किया गया।

RO No. 13467/9