
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े सहित कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व वित्त मंत्री एवं रिजर्व बैंक के गवर्नर डॉ. मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। डॉ. मनमोहन सिंह समानता में विश्वास रखने वाले, दृढ़ निश्चयी, साहसी और गरिमापूर्ण व्यक्तित्व की मिसाल थे, जो सच्चे अर्थों में देश की प्रगति के लिए समर्पित रहे। उनकी सादगी, ईमानदारी और देश के प्रति उनका समर्पण सदैव हम सबको प्रेरणा देता रहेगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने एक्स पर लिखा, उनकी पहली पुण्यतिथि पर हम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के भारत के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अपार योगदान को गहरे सम्मान के साथ याद करते हैं।
एक परिवर्तनकारी नेता के तौर पर उन्होंने देश के आर्थिक रास्ते को नया आकार दिया और आर्थिक सुधारों के ज़रिए लाखों लोगों के लिए अवसर बढ़ाए और लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।















