
सक्ती। जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के तत्वाधान में शक्ति जिले में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन देखा गया, जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जेठा के घेराव के साथ ही कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया, जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद रहे तथा शक्ति जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे, जहां पहले से ही पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की हुई थी, तथा इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से राज्य एवं केंद्र सरकार के विभिन्न जन विरोधी मुद्दों को लेकर अपना आयोजन किया, जिला कांग्रेस कमेटी सक्ति के तत्वाधान में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत कलेक्ट्रेट का घेराव और प्रदर्शन किया गया।जिसमे उपस्थित कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार लगातार मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना की मूल भावनाओं के साथ राजनीतिक खिलवाड़ कर रही है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने कहा कि बजट में कटौती और नियमों में जटिलता लाकर गरीबों के हक को मारने की साजिश रची जा रही है। मजदूरों के पसीने की कमाई को रोकने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को चोट पहुँचाने वाली भाजपा सरकार की इन दमनकारी नीतियों के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी है।जब तक हर हाथ को काम और हर काम का उचित दाम नहीं मिल जाता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। मनरेगा और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए हम सडक़ से लेकर सदन तक लडऩे के लिए संकल्पित हैं। कार्यक्रम को उपस्थित अन्य नेताओं ने भी संबोधित करते हुए राज्य एवं केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ हुंकार भरी तथा जन विरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस पार्टी के गांव गांव तक जाने की भी बात कही, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सह प्रभारी श्रीमती जरिता लेफ्तलॉन्ग, पूर्वमंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्वमंत्री एवं मनरेगा छग प्रभारी उमेश पटेल, विजय केसरवानी, प्रशांत मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल, विधायक रामकुमार यादव, विधायक बालेश्वर साहु,हरीश परसाई, ठाकुर गुलजार सिंह जनपद पंचायत शक्ति की अध्यक्ष नीतू राय,ऋषि राय,अमित राठौर, रूप नारायण साहू , गिरधर जायसवाल, राकेश राठौर, घनश्याम देवांगन, गजाधर यादव पार्षद, राम संजीव देवांगन पार्षद, पिंटू राठौर, अमिर अग्रवाल, रिजवान खान,शफीक अहमद, प्रताप सिंह राठौर, देवेंद्र राठौर, रविंद्र राठौर सहित ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयुआई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।





















