
नई दिल्ली। भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चाहती है कि भारत आंख मूंदकर ईरान का समर्थन करे, जबकि चीन भी तेहरान से दूरी बना रहा है। देश की विदेश नीति राष्ट्रीय हित और नागरिकों की सुरक्षा से निर्देशित होनी चाहिए, न कि विपक्षी दल की पुरानी विचारधारा के दबाव से।
भाजपा ने कांग्रेस को भारत-विरोधी करार दिया और आरोप लगाया कि मुख्य विपक्षी पार्टी विभाजनकारी राजनीति कर रही है। वह केवल अपने वोट बैंक से प्यार करती है, देश और उसकी जनता से नहीं।
भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा-चीन ने वर्षों तक ईरान को कूटनीतिक संरक्षण दिया, उसके परोक्ष आतंकवादी समूहों को समर्थन दिया और उससे भारी मात्रा में तेल खरीदा…लेकिन अब वह भी तेहरान से दूरी बना रहा है। फिर भी कांग्रेस चाहती है कि भारत आंख मूंदकर ईरान का साथ दे, जबकि ईरान खाड़ी क्षेत्र में लगातार लापरवाह कार्रवाई कर रहा है, महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों के लिए खतरा पैदा कर रहा है और एक ऐसे क्षेत्र में तनाव बढ़ा रहा है, जहां लाखों भारतीय रहते और काम करते हैं।

































