अफीम की खेती: मामले में कांग्रेसियों ने घेरा भाजपा कार्यालय

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा गांव में 10 एकड़ जमीन में एवं बलरामपुर जिले के दो गांव में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा कृषि भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती के विरोध मे 12 मार्च को जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा ने उग्र प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय का घेराव किया और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सत्ता के संरक्षण में फल-फूल रहा नशे का काला कारोबार प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि दुर्ग जिले में 10 एकड़ जैसी बड़ी जोत पर अफीम की खेती होना यह साबित करता है कि प्रदेश में नशे के सौदागरों को भाजपा सत्ता का खुला संरक्षण प्राप्त है। जिस पार्टी के कार्यकर्ता खेतों में जहर बो रहे हों। उन्हें नैतिकता की बात करने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेसियों ने मांग की कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। अफीम की खेती में लिप्त भाजपा कार्यकर्ता और उसके पीछे के बड़े रसूखदारों की तत्काल गिरफ्तारी हो। उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई। इस पूरे सिंडिकेट की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए ताकि यह पता चल सके कि यह काला कारोबार कहां तक फैला है। भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान प्रभारी प्रशांत मिश्रा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश पैगवार, रफीक सिद्दकी, भगवान दास गड़ेवाल, महामंत्री नागेन्द्र गुप्ता, अमरजीत सलूजा, सुशांत सिंह, मनोज तिवारी, सेवक राम देवांगन, गौतम राठौर, अजीत सिंह राणा, प्रिंस शर्मा, जिला सेवादल अध्यक्ष देव कुमार पांडे, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला, पूर्व नपा अध्यक्ष जय थवाईत, ब्लॉक अध्यक्षगण सुनील साधवानी, रामबिलास राठौर, गौरव सिंह, रवींद्र शर्मा, विजय प्रकाश तिवारी, नवल सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल रहे।

RO No. 13467/11