
जांजगीर चांपा। 28 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा किसानों के समस्या को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का घेराव किया गया अंबेडकर प्रतिमा जांजगीर पर धरना प्रदर्शन के साथ कांग्रेसियों द्वारा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर कई घंटे तक प्रदर्शन किया गय।
यहां पर यह बताना लाजमी होगा कि इन दिनों भाजपा सरकार के द्वारा धान खरीदी की जा रही है किंतु किसानों को परेशान करने की नीयत से टोकन देने में आनाकानी इनके द्वारा किया जा रहा है किसान जब धान मंडी में अपने धान लेकर पहुंचते है तो उनको कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है टोकन देने में तहसीलदार पटवारी एवं अन्य कर्मचारियों को लगाया गया है ।
किसानों का धान चेक करने अधिकारी घर घर जा रहे हैं इनको ऐसा लग रहा है कि किसान जो धान बेचेगा वह गलत है किसान भाजपा के रवैया से परेशान है धरना प्रदर्शन में विशेष रूप से उपस्थित जांजगीर-चांपा के विधायक व्यास नारायण कश्यप ने कहा कि सरकार की धान खरीदी नीति को लेकर खड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार धान खरीदी नहीं कर सकती थी तो स्पष्ट रूप से बोल दे कि हम किसानों का धान नहीं खरीद सकते टोकन का झंझट तहसीलदार एवं पटवारी को घर-घर भेज कर उनके धान को चेक कर रहे हैं जो कि अनुचित है भाजपा की नीति पर विधायक ने कहा कि सरकार चाहती है कि जितना कम से कम धान खरीदी हो ताकि उनका आर्थिक बजट कम खर्चे पर हो उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार चोर समझ रही है दूसरे के धान को अपने घर पर रखकर धान बेचेगा विधायक के साथ कई कांग्रेसी धान का बोरी उठाकर एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे थे इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास ने कहा कि किसान साल भर कड़ी मेहनत के बाद फसल उगाता है और जब उसे उचित समय पर बिक्री ना हो तो उस दर्द को वही किसान समझ सकता है मैं भी एक किसान का बेटा हूं इस दर्द को समझता हूं किसान आज भाजपा के सरकार में कितना परेशान है ।
आज किसान टोकन के लिए दर-दर भटक रहा है इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामविलास राठौर ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह नवागढ़ बबला तिवारी ग्रामीण अध्यक्ष पूर्व कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं परस शर्मा अजीत राणा शिशिर द्विवेदी रफीक सिद्दीकी पूर्व पार्षद विवेक सिंह, चिंता राम कश्यप, गोविंद कश्यप, कृष्ण प्रजापति, तुलसीदास वैष्णव, विवेक सिसोदिया पूर्व युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा पूर्व जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रमेश पैगवार जिला पंचायत सदस्य ज्योति किशन महिला कांग्रेस की महामंत्री माधुरी आदित्य हेमलता राठौर शेषनाथ टंडन महेश खरे एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामविलास राठौर ने भी कहा कि भाजपा की सरकार किसान विरोधी सरकार है जो की किसानों के साथ अत्याचार कर रही है ।





















