
जांजगीर-चांपा। जिले की बदहाल सडक़ो की मरम्मत की मांग को लेकर कांग्रेसियों द्वारा कल जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। तीनों विधायक के साथ कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर शक्ति प्रदर्शन किए । कांग्रेसियों ने रैली निकाली और बेरीकेटिंग को हटाते हुए कलेक्टर के मुख्य द्वार तक पहुंच गए। जिला प्रशासन ने मंगलवार से सडक़ मरम्मत कार्य प्रारम्भ कराने कर आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।
जांजगीर चाम्पा जिला के सडक़ों की बदहाली के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार 24 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में बड़ा प्रदर्शन किया। जांजगीर चाम्पा विधायक व्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश और अकलतरा विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के साथ बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। रैली निकाल कर सभी नारबाजी करते कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। इधर कलेक्टर कार्यालय के घेराव की सूचना पर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम कर रखे थे। मार्ग में स्टॉपर और बेरीकेट लगाए गए थे। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने निकले कांग्रेसियों में पुलिस की पहली बेरीकेटिंग को हटा दिया और कलेक्टरेट के मेन गेट तक पहुंच गए। दूसरे सुरक्षा घेरा को भी तोडऩे का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने गेट के बाहर ही प्रदर्शन कारियों को रोक लिया। कलेक्टरेट के
मेन गेट के बाहर ही कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी की। एडिशनल कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर ने विधायकों से चर्चा की। जिले मे बदहाल सड़?को की सूची कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन को सौपी और तीनो विधानसभा क्षेत्र के 10-10 सडक़ो को प्रथमिकता के साथ सुधारने मांग की। एडिशनल कलेक्टर ने मंगलवार से सडक़ों की मरम्मत शुरू कराने का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।
आगे चक्काजाम करने की चेतावनी
कांग्रेसियों ने जिला के तीनों विधानसभा पामगढ़,अकलतरा और जांजगीर चांपा में कांग्रेस के विधायक होने के कारण राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। साथ ही आश्वासन के अनुरूप जल्द ही सडक़ो की मरम्मत नहीं होने पर आगे चक्काजाम करने की चेतावनी दी। अकलतरा विधायक व राघवेद सिंह ने राज्य सरकार पर द्वेषवश पूर्ववर्ती सरकार द्वारा स्वीकृत कार्यों को आगे नहीं बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकांश सडक़ो का बुरा हाल है। कई बार मंत्री और जिला प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी सडक़ो की स्थिति में सुधार नहीं आया। अब जिला प्रशासन ने मंगलवार से 10 सडक़ का मरम्मत कार्य प्रारम्भ करने कर आस्वासन दिया है।
हाल ह में कांग्रेस संगठन का चुनाव होना है ऐसी स्थिति में राघवेंद्र कुमार सिंह ने इस बार अधिक लोगों को इस आंदोलन में बुला रखे थे। यहां अकलतरा के नेता अधिक दिखाई दिए। इस मौके पर दिनेश शर्मा, राजेश अग्रवाल, रमेश पैगवार , हरप्रसाद साहू,कन्हैया राठौर, भगवान दास गढ़वाल, आभास बोस,हरीश पांडे सुनील साधवानी, विवेक सिंह, डा पारस शर्मा, गिरधारी यादव, महेश्वर टंडन, आदि उपस्थित थे।






















