नेपाल जाने लगी जरूरी सामान की खेप, सप्तरी में कफ्र्यू में दी गई ढील, हिरासत में 2 विदेशी

वीरगंज (नेपाल)। नेपाल में हुए जेन-जी आंदोलन के बाद वहां चल रही अंतरिम प्रधानमंत्री चुनने की कवायदों के बीच पांचवें दिन भारतीय इलाके से नेपाल जानेवाली आवश्यक सामग्रियों की खेप पहुंचने लगी है। वहीं कफ्र्यू में मिली पहली छूट के बाद नेपाल में फंसे लोग भी अपने-अपने घरों को वापस लौटने लगे हैं। हालांकि अभी वाहन नहीं चल रहे हैं। लोगों को पैदल ही आना पड़ रहा। सुबह छह बजे से दस बजे तक नेपाल व भारत दोनों देशों की ओर से लोगों की आवाजाही हो रही है। भारतीय सीमा से होकर नेपाल की ओर अभी भी उन्हीं लोगों को जाने की अनुमति है जो नेपाल के नागरिक हैं। शेष आपात स्थिति वालों को आवाजाही की इजाजत है। कड़ी सुरक्षा के बीच भोजन से जुड़ी आवश्यक चीजें पहुंच रहीं नेपाल के गांव व शहरों में। आंदोलन के बाद की स्थिति गुरुवार की सुबह नेपाल के वीरगंज में सामान्य होती नजर जरूर आईं, लेकिन अब भी रोजी-रोजगार का संकट लोगों के लिए मुश्किल खड़े कर रहा है। खासकर वैसे लोगों को ज्यादा परेशानी हैं जो मजदूरी पर निर्भर हैं। लोगों के सामने समस्या यह है कि ताजा परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें अपने घरों में ही दुबक कर रहना पड़ रहा है। नतीजतन वो अपनी कमाई नहीं कर पा रहे। नेपाल के सभी इलाकों में जेन-जी आंदोलन के कारण बनी अफरा-तफरी की स्थिति पर काबू पाने के बाद यहां की सेना देश में सामान्य स्थिति बनाने में लगी है।
आम आदमी को कोई परेशानी नहीं हो, सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचे, इसके लिए लगातार गश्त लगाई जा रही।

RO No. 13467/11