बीजापुर। जिला बीजापुर के मिनगाचल में 22 वाहिनी में पदस्थ आरक्षक पप्पू यादव ने अपनी सर्विस रायफल से स्वयं पर गोली चलाकर आत्महत्या कर ली। घटना आज सुबह करीब 05:00 बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, पप्पू यादव 29 जुलाई 2025 को छुट्टी से लौटे थे। मृतक आरक्षक बिहार के भोजपुरी जिले के चाल पोखरी थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरी का निवासी था। सूचना मिलने पर नैमेड़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।