हादसे में आरक्षक की मौत, पत्नी को 1 करोड़ की मदद

जांजगीर। चांपा थाने के आरक्षक प्रह्लाद दिनकर की पत्नी को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत एक करोड़ रुपए का बीमा चेक दिया गया है। यह राशि आरक्षक की सडक़ हादसे में मौत होने पर दी गई है। योजना के तहत जिले में यह पहला मामला है, जिसमें परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में राशि मिली है।
जानकारी के अनुसार 16 ?सितंबर की रात आरक्षक प्रह्लाद दिनकर ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। इस दौरान लच्छनपुर चौक पर सडक़ हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सोमवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, शाखा नैला में बैंक प्रबंधक रवि शर्मा और वरिष्ठ अधिकारियों ने आरक्षक की पत्नी को 1 करोड़ रुपए का बीमा चेक सौंपा। इस अवसर पर एडीशनल एसपी उमेश कुमार कश्यप, डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा, मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा और बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार का हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

RO No. 13467/10