ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता की स्थिति में लगातार सुधार, सलाहकार खुश

कोरबा। कटघोरा विकासखंड के ग्राम डिंडोलभांठा के आश्रित ग्राम छिरहुंट सहित विभिन्न ग्रामों में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत स्वच्छाग्रही दीदियां पूरी लगन से कचरा संग्रहण कर गांवों को स्वच्छ और सुंदर बना रही हैं। 6 फरवरी को राज्य सलाहकार श्रीमती मोनिका सिंह ने स्वच्छाग्रही दीदियों से मुलाकात कर उनके कार्य की सराहना की। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक व व्यक्तिगत शौचालय, वर्मी कम्पोस्ट, नाडेप पिट, सोख्ता गड्ढा, कचरा छटाई शेड, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट और निर्माणाधीन फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण अब स्वयं शौचालय निर्माण कर उसका उपयोग कर रहे हैं और गंदे पानी का उचित निपटान किया जा रहा है। निरीक्षण में जनपद व जिला स्तर के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, स्व सहायता समूह की महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

RO No. 13467/10