नेपाल में चिनफिंग की किताब जलाने पर विवाद, चीन ने की कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली 18 मार्च। नेपाल में उस समय एक विवाद खड़ा हो गया, जब कल रात मोरांग जिले के मनमोहन टेक्निकल कॉलेज में कथित तौर पर सैकड़ों किताबें जला दी गईं। इनमें चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा लिखी गई किताब द गवर्नेंस ऑफ चाइना की प्रतियां भी शामिल थीं। इस घटना को लेकर चीन ने कड़ा विरोध दर्ज कराया और अपनी नाराजगी जाहिर की। काठमांडू स्थित चीनी दूतावास ने नेपाल के विदेश मंत्रालय को एक आधिकारिक नोट भेजा, जिसमें इस मामले पर तत्काल कार्रवाई और स्पष्टीकरण की मांग की गई। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ मोरंग के मुख्य जिला अधिकारी युवराज कट्टेल ने मीडिया संस्थानों से इस फुटेज को हटाने का आग्रह किया और चेतावनी दी कि इसका नेपाल-चीन संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। नेपाल के गृह मंत्री ओम प्रकाश आर्यल ने पुष्टि की कि इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और आश्वासन दिया कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि चीन ने इस संबंध में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। सूत्रों के अनुसार, यह घटना ऐसे समय में हुई है जब नेपाल में कई मुद्दों को लेकर चीन पहले से ही चिंतित है। इन मुद्दों में तिब्बती धार्मिक नेताओं की यात्राएं, पोखरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़ी कथित अनियमितताएं और नेपाल में 5 प्रतिशत नेटवर्क के विस्तार में ॥ह्वड्ड2द्गद्ब की भागीदारी शामिल हैं।

RO No. 13467/11