प्रार्थना को लेकर विवाद की स्थिति

कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कोरबा क्षेत्र के मानिकपुर में मसीही समाज के एक चर्च को लेकर दो गुटों में विवाद जारी है। रंजना सिंह के नेतृत्व में महिलाओं के समूह ने प्रशासन के पास पहुंचकर इस बारे में शिकायत की। उन्होंने लिखित रूप से मामले की शिकायत की और बताया कि सुगना बर्मन नामक व्यक्ति के द्वारा चर्च में एकाधिकार जमाने की कोशिश की जा रही है। चर्च का शेड्यूल बना हुआ है फिर भी दूसरे लोगों को यहां पर प्रार्थना करने से रोका जा रहा है। रंजना ने बताया कि जब उन्होंने यहां पर प्रार्थना की कोशिश की तो अनावश्यक रूप से बर्मन और उसके लोगों ने गैर जरूरी तरीके से वहां पर व्यवस्था को इंगेज कर दिया। डिस्टिक एडमिनिस्ट्रेशन कोरबा से इस मामले में हस्तक्षेप करने और समाधान करने की मांग की गई है।

RO No. 13467/10