
भोपाल। हिंदू युवतियों को रोजगार दिलाने के नाम पर मतांतरण का दबाव बनाने वाले मुस्लिम युवतियों के गिरोह के तार भोपाल से अहमदाबाद तक जुड़े रहे हैं।
फिलहाल दो मुस्लिम बहनों समेत छह लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया है। पुलिस को इस गिरोह से और भी कई मुस्लिम युवतियों व महिलाओं के जुड़े होने के संकेत मिले हैं। एफआइआर दर्ज कराने वाली दोनों पीड़िताओं के बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने पाया है कि कई हिंदू युवतियों को इस गिरोह ने अपने जाल में फंसाने के बाद न सिर्फ भोपाल में उनसे दुष्कर्म कराया बल्कि अहमदाबाद भी अपने भाइयों के पास भेजा। पुलिस अब अहमदाबाद जाकर मामले की जांच करेगी।


























