
जांजगीर/सक्ती। नगर पंचायत में निर्मित गौरव – पथ निर्माण में अनियमितता को लेकर न विभाग ने नगर पंचायत के तीन पूर्व – सीएमओ, इंजीनियर सहित ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई करने की अनुशंसा की जा चुकी है। बता दें, नगर पंचायत डभरा में थाना चौक से शासकीय स्नातक महाविद्यालय मोड़ तक लगभग 10 – करोड़ से अधिक राशि से गौरव पथ – का निर्माण कराया गया है। जिसकी शिकायत पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हेमंत पटेल द्वारा 24 मार्च 2025 को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग एवं नगरीय प्रशासन मंत्री जिला कलेक्टर सक्ती के साथ लगातार विभागीय उच्च अधिकारियों से की गई। जिसमें नगर पंचायत के इंजीनियर और ठेकेदार ने मिलकर गौरव पथ निर्माण में जमकर अनियमिततता की। निर्धारित मापदंडों के अनुसार ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य नहीं कराया गया। जिसकी शिकायत होने पर टीम गठित कर तीन बार कोर सैंपल लेकर जांच कराया गया जिसमे हर कोर सैंपल जांच में निर्माण कार्य स्तरहीन पाया गया और तीनों बार कोर सैंपल लैब में फैल हुआ। इस मामले पर संचालनालय नगरीय प्रशासन विभाग रायपुर से आदेश जारी हुआ है जिसमें पूर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी, इंजीनियर और ठेकेदार मैसर्स श्री बालाजी कंस्ट्रक्शन कंस्ट्रक्शन को जिम्मेदार ठहराया है और उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने निर्देशित किया है, परंतु आज तक नगर पंचायत डभरा के वर्तमान सीएमओ आनंद राय के द्वारा ठेकेदार
के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बल्कि ठेकेदार से साठगांठ कर स्तरहीन गौरव पथ सडक़ निर्माण कार्य को लेनदेन कर रफा दफा करने का मामला सामने आ रहा है। गौरव पथ सडक़ उखड़ रही है। नगर पंचायत द्वारा आज तक कोर सैंपल में फैल गौरव पथ सडक़ मार्ग को उखाड़ कर नया नहीं बनाया गया है। आज तक नगर पंचायत द्वारा ठेकेदार के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है जो समझ से परे है। नग्र पंचायत के सीएमओ के कार्यशैली से कई तरह के प्रश्न उठ रहे हैं। इस बारे में भाजपा युवा मोर्चा जांजगीर-चांपा के पूर्व अध्यक्ष हेमंत पटेल ने कहा कि नगर पंचायत डभरा में 9 करोड़ की राशि से
गौरव पथ सडक़ निर्माण कार्य कराया ज गया है जो स्तरहीन है। ठेकेदार के क द्वारा गुणवत्ताविहीन निर्माण कराया गया है, गौरव पथ सडक़ निर्माण कार्य में भारी गड़बड़ी की गई है। सडक़ में जगह-जगह दरारें पड़ चुकी है। विभाग द्वारा अलग अलग जगहों से तीन बार कोर सैंपल जांच करने के बाद भी तीनों बार कोर टेस्टिंग फेल हो गया है। इसके बाद भी आज तक नगर पंचायत के सीएमओ द्वारा ठेकेदार के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया गया है। घटिया गौरव पथ सडक़ को उखाड़ कर नया गौरव पथ सडक़ निर्माण कराने एवं दोषी ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।



















